Advertisement

वार्ड सदस्या ने की कंबल का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शरद ऋतु आरंभ होने के साथ ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जिसमें गरीब गुरबा ठंड में अपनी बेबसी से निजात पाने को तरस रहे हैं।

ऐसे में 13 नवंबर की सुबह बोकारो जिला के हद में कथारा पंचायत सचिवालय में स्थानीय वार्ड सदस्या रीता देवी, रोजी लुईस तथा आशा देवी ने क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन जरूरतमंदो के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार कथारा पंचायत सचिवालय में आयोजित एक सादे समारोह में तीनों वार्ड सदस्या ने तीन दर्जन से अधिक कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्या रीता देवी ने कहा कि शरद ऋतु का हमारे जीवन में खास महत्व है।

यह ऋतु हमारी जरूरतों का एहसास कराती है, जबकि गरीब गुरबो के लिए यह ऋतु परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसे में वैसे गरीब गुरबा तथा लाचारों की सेवा करना उनका परम कर्तब्य बनता है।

मौके पर वार्ड सदस्यों के अलावा कथारा पंचायत के मुखिया पति सत्येंद्र कुमार दास, पवन कुमार सिंह, जगदीश भारती सहित ग्रामीण बुद्धन भुईयां, धनेश्वर राम, रेशम बहादुर, गंगा भुईयां, पनवा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *