Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ड्रेस एवं जूते मोजा का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सियारी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच ड्रेस एवं जूता मोजा का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में सियारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 11नवंबर को 30 बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस एवं जूता मोजा का वितरण पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू के हाथों किया गया।

इस मौके पर मुखिया ने कहा कि इस तरह के लाभ मिलने से बच्चों को पढ़ने लिखने में मन लगेगा। बच्चे भी स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों के लिए यहां शौचालय की समस्या को देखते हुए अलग से शौचालय बनाने की बात कही।

मौके पर सीआरपी मृत्युंजय श्रीवास्तव, प्राचार्य नरेश कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार मांझी, शिक्षक संजय कुमार सिन्हा, जितेंद्र प्रसाद, कुंवर रविदास, विनोद रजक, मोहम्मद असमुद्दीन, रानू बाला सहित वार्ड सदस्य गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *