प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गल्होवार पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गाल्होवार में जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल ने स्कूली छात्र छात्राओं के साथ अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटकर सबसे पहले प्रथम वर्ग के छोटी बच्चियों को खिलाया एवं सभी छात्र छात्राओं को मिठाई चॉकलेट बांटकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।
स्कूल परिसर में जिप सदस्य द्वारा अपना जन्मदिन मनाये जाने से उपस्थित स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। वे काफी उत्साहित दिखे।
मौके पर जिप सदस्य सरजू पटेल ने कहा कि मुझे बच्चों से काफी लगाव रहा है। बच्चे हमारे देश के भविष्य है। बच्चों को सम्मान देना और उनके भविष्य के प्रति हमारा दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा कि अक्सर बड़े नेता देखा जाता है कि बड़े-बड़े होटल एवं बड़े लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाते है। हमारा प्रयास रहा है कि जमीनी स्तर से जुड़े लोगो के साथ गरीब लोगों के साथ मिलजुल कर खुशियां मनाया जाए।
इससे बेहतर आनंद और कहीं नहीं हो सकता।
मौके पर आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, शिक्षक रोहित लाल महतो, संतोष रजक, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो सहित सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply