भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ सात मिल मोड़ स्थित रमुआँ दुर्गा मंदिर परिसर में 15 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक आयोजित किया गया। बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल की अध्यक्षता तथा महामंत्री गुरु प्रसाद साव के संचालन में किया गया।

बैठक में केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा निर्देशित आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही गयी। कार्यक्रम के अंतर्गत यक्ष्मा (टी०बी) रोग ग्रस्त लोगों के लिए दवा की व्यवस्था करने, कोविड टीकाकरण, पौधरोपण कार्यक्रम किये जाने है।

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम में जल ही जीवन अभियान के तहत लोगो से जल बचने का आग्रह, स्वच्छता अभियान, नदी तालाब, सार्वजनिक स्थल महापुरुषों की प्रतिमा एवं धार्मिक स्थलों की सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रमो को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर पोस्ट कार्ड में शुभकामना संदेश लिख कर भेजना एवं 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई।

कहा गया कि आये दिन स्थानीय प्रशासन (Administration) द्वारा विष्णुगढ़ के व्यापारियों पर हो रहे झूठे केस दर्जकर उनको परेशान करने का काम किया जा रहा है। कहा गया कि विगत कुछ माह से आपराधिक घटनाएं बढ़ी है, जिसपर स्थानीय प्रशासन मौन है।

बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बासुदेव महतो, भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, रामेश्वर सिंह, सुखदेव मंडल, शशि लाहकार, सुरेश मंडल, गोविंद रजक समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 256 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *