Advertisement

सीसीएल के सीएमडी का ढोरी एरिया में दौरा, किया खदानों का निरिक्षण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने 9 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में ढोरी प्रक्षेत्र के एएडीओसीएम और एसडीओसीएम (SDOCM and ADOCM) परियोजनाओं का निरीक्षण किए। निरिक्षण के क्रम में सीएमडी (CMD) ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में सीएमडी नक्शे के सहारे खदानों की स्थिति समझने व अधिकारियों को समझाने का प्रयास भी करते नजर आये। उन्होंने कहा कि इन सारी प्रक्रियाओं के दौरान मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये।

कोयला उत्पादन टारगेट को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, पीओ कुमार सौरभ, पीओ बी के गुप्ता, एसओपी प्रतुल कुमार, मैनेजर शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *