Advertisement

यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर समाहरणालय में बैठक का आयोजन

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चलाएं अभियान-डीडीसी
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 28 सितंबर को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने की। मौके पर सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ एच.के. मिश्रा, नोडल पदाधिकारी डॉ एन.पी. सिंह, अनुमंडलीय स्वास्थ्य प्रभारी, सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

बैठक में बिना पूर्व सूचना के गोमियां एमओआइसी के अनुपस्थित रहने पर उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सक्रिय मामले की खोज (ए.सी.एफ), टीवी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सही उपचार करने की तैयार प्लानिंग पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) जय किशोर प्रसाद ने कहा कि अभियान को सफल बनाएं। अभियान के तहत कुल जनसंख्या के 50 फीसदी आबादी को सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है।

ऐसे में प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को अभियान के तहत समाहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनजाति बहूल क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष फोकस करने को कहा।

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी तैयारी पूर्ण है। लगभग दो लाख 40 हजार हाउस होल्ड को इस अभियान के तहत सर्वे किया जाएगा। इस अभियान में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान की मानीटरिंग राज्य स्तर से लगातार की जाएगी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी एन पी सिंह ने बताया कि आगामी एक नवंबर तक राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। इसका उद्देश्य टीवी के सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी लाना है।

वर्तमान में एक लाख में 121 टीवी के सक्रिय मरीज है। विभाग का लक्ष्य वर्ष 2025 तक 40 हजार प्रति लाख करना है। इस अभियान को सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित कर सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि बोकारो जिले के 12 लाख 20 हजार लोगों का सर्वे कर उनका टीवी जांच किया जाएगा।

यह कार्य डोर टू डोर संपन्न होगी। इसके लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें सहिया एवं सामुदायिक साथी शामिल है। इस टीम के कार्यों का प्रवेक्षण – प्रवेक्षक करेंगे। बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी बिंदुओं से अवगत कराया गया। मौके पर सभी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ एसटीएस, एसटीएलएस व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *