Advertisement

नेहरू नगर के राजा के दरबार में पहुंचे विधायक

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। कुर्ला पूर्व के सार्वजनिक गणेशोत्सव में नेहरू नगर के राजा के दर्शन के लिए आए शिवसेना के स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर ने आरती में भी हिस्सा लिया। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष रोहन पाटील ने बताया की यहां हर शाम आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि नेहरू नगर के राजा के नाम से प्रसिद्ध यहां की गणपति में आरती के बाद विशेष पूजा की जाती है। जिसके कारण श्रद्धालु खुद ब खुद खींचे चले आते हैं। हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरती गई हैं। इसके बावजूद यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस मंडल के खजांची करण परदेशी और सचिव सतीश कवाडे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *