Advertisement

सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल में विराजे आराध्यदेव

हर शाम ऑन लाइन करें दर्शन

मुश्ताक खान/मुंबई। चेंबूर के तिलक नगर स्थित सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में वीईएस के प्रमुख सलाहकार एवं मुंबई हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एड्. लक्ष्मण कनल सपरिवार आराध्यदेव के दर्शन के लिए वृंदावन सोसायटी में आये। यहां मंडल के अध्यक्ष राहुल वालंज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एड्. लक्ष्मण कनल व राहुल वालंज ने एक साथ गणपति बप्पा के दर्शन किये।

इस बार सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल द्वारा पुजा स्थल को बदल कर तिलक नगर के वृंदावन सोसायटी में भव्य सजावट के साथ गजानन को स्थापित किया गया है , यहाँ विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस वर्ष भी भाजपा चेंबूर मंडल अध्यक्ष एवं सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल के प्रमुख राहुल वालंज द्वारा विशेष सजावट के साथ गजानन को स्थापित किया गया है। आधुनिक समाग्रह से पंडाल को भी सजाया गया है। तिलक नगर के सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल में विनायक के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है।

यहां हर शाम आरती के दौरान गजानन से प्रर्थणाएं की जाती है कि देश और दुनिया के सभी प्रणियों को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखें। सह्याद्रि क्रिड़ा मंडल द्वारा भीड़ – भाड़ से बटने के लिए यहां के सभी कार्यक्रम को शोसल मिडिया के जरिये प्रसारीत किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *