Advertisement

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद का ललपनिया में जोरदार स्वागत

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद 19 जून को ललपनियाँ स्थित तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व विधायक प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि यूनियन ने यह कार्यक्रम टीवीएनएल के पूर्व प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा को पूर्व विधायक प्रसाद की शिकायत पर हटाने की खुशी में रखा था। लोगों ने यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह हेमंत सरकार है, जो जनता की सरकार है। व्यवस्था बदली है तो अफसरों को मानसिकता भी बदलनी होगी। जनहित के लिए काम करना होगा। बहुत जल्द टीटीपीएस के अस्पताल की व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। उन्होंने कहा कि टीटीपीएस के विस्तारीकरण पर सीएम हेमंत सोरेन बेहद गंभीर हैं। इसका परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेगा। यहाँ झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, महामंत्री व मुखिया बबूली सोरेन, जयराम हांसदा, मितन सोरेन, प्रभात कुमार, अब्दुल हक, एचएन तिवारी, सुखराम बेसरा, सतीशचंद्र मुर्मू, दशरथ मार्डी, रामप्रसाद सोरेन, तुलसी महतो, बबलू हेंब्रम, पप्पू, सुमित महतो, जियाउल, बंटू, विनोद मरांडी, शिवराम हांसदा, आशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *