प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। किसानों के प्रति राज्य सरकार (State Government) की उदासीन नीति के विरोध में 18 जून को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के स्थानीय बगीचा के निकटस्थ किसान की परती भूमि पर भाजपा किसान मोर्चा के वैनर तले भारतीय जनता पार्टी,भाजयुमो व किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा खुलकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
यहां धरना-प्रदर्शन के मुख्य अतिथि बतौर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे। प्रदर्शनकारी गांव के किसान की खेत में बीचोबीच ‘हेमन्त सरकार’ होश में आओ, किसानों को गत वर्ष के धान क्रय की बकाया राशि की भुगतान करने, ससमय धान, मकई सहित अन्य बीज व खाद उपलब्ध किये जाने संबंधी कई स्लोगन लिखे तख्ती लेकर गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के प्रति उदासीन नीति अपना रही है। गत वर्ष किसानों के खरीदे गए धान की राशि का अबतक भुगतान नही कर सकी है। झारखंड में पर्याप्त वर्षा हो रही है, पर राज्य सरकार किसानों को बीज व खाद मुहैया करा पाने में अक्षम साबित हो रही है, जिससे किसान मायूस एवं निराश दिख रहे हैं। पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को जो सहूलियत दिया है, उसे राज्य के हेमंत सोरेन सरकार ने रोक लगा रखी है,जो काफी दुर्भाग्यपूर्व है। यहां पर उपस्थित किसानों ने धान, मकई,अरहर,गेहूं,तिल, आदि कई फसलों के बीज की मांग करते हुए पंजीयन भी कराया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुवा। सचिन ने कहा कि राज्य सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता कभी भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिमाचल मिश्रा ने कहा कि यदि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की हित के प्रति नही सोंचती है, तो शीघ्र ही इसके विरुद्ध भाजपा किसान मोर्चा राज्य व्यापी आंदोलन छेड़ने को विवश हो जाएगा। मौके पर पीताम्बर मिश्रा, बासुदेव महतो, लक्ष्मण रविदास, बिजय रविदास, प्रवीण मिश्रा, संतोष मिश्रा, टिंकू सिंह, गडेरी रजवार, मुंदरी देवी, कैली देवी, करिश्मा देवी सहित काफी संख्या में महिला, पुरुष किसान, मजदूर जुटे हुये थे।
![]()












Leave a Reply