प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 14 जून को चार्टर्ड प्लेन से रांची आयेंगे। रिम्स के दो बड़े डॉक्टर मंत्री महतो को लाने चेन्नई जाएंगे। रांची पहुंचते ही मंत्री सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemantsoren) सेे मिलेंगे।
जानकारी के अनुसार मंत्री महतो को लाने के लिए रिम्स क्रिटिकल केयर में प्रमुख डॉ प्रदीप भटाचार्य और औषधि विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. अजित डुंगडुंग जाएंगे। विमान के साथ जाने वाली स्वास्थ्य टीम चेन्नई में मंत्री का पहले मेडिकल चेकअप करेगी। स्वस्थ्य जांच के बाद ही विमान से मंत्री जगरनाथ महतो को लेकर रांची आएगी। वहीं रांची आने के बाद वह रांची स्थित अपने आवास पर कुछ दिनों तक विश्राम करेंगे। मंत्री के स्वस्थ होकर लौटने की खबर के बाद उनके समर्थकों को पूरी उम्मीद है कि स्वस्थ होकर लौटने के बाद टाइगर जगरनाथ पहले वाले अंदाज में काम करते नजर आएंगे। बताया जाता है कि उनको लाने वाला विमान पहले दिल्ली से रांची आएगा। इस दौरान उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए रांची में रिम्स क्रिटिकल केयर यूनिट के विभागाध्यक्ष डॉ. पी भट्टाचार्य और मेडिसिन के विशेषज्ञ की टीम साथ जाएगी।
गौरतलब है कि मंत्री जगरनाथ महतो को बीते साल 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें रांची स्थित राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (रिम्स) में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां पर लंग्स में संक्रमण फैलने के बाद उन्हें रांची मेडिका में भर्ती किया गया था। वहां भी तबियत में सुधार नहीं होने पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई के एमजीएम में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां उनका 10 नवम्बर को सफल लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद वह काफी समय बाद स्वस्थ होकर रांची लौटेंगे।
![]()












Leave a Reply