Advertisement

तेज हवा और बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ एचटी पोल समेत ट्रांसफार्मर

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में गायछंदा गांव के टोला कोचा कुल्ही एवं बांधटांड़ मे 20 मई को तेज हवा के साथ हुई बारिश से ग्यारह हजार वोल्ट के पांच विद्युत पोल समेत लगे ट्रांसफार्मर (Transformer) गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूर्णत: ठप्प पड़ गया।
ट्रान्सफार्मर जमींदोज होने की सूचना गायछंदा गांव निवासी मेघनाथ गोसाईं के द्वारा जैनामोड़ बिजली विभाग के अधिकारी को दी गयी। जिसके बाद बिजली विभाग के भोला मिस्त्री क्षतिग्रस्त स्थल पर पहुंच कर ग्यरह हजार से जोड़े गए कनेक्शन को हटा दिया। मिस्त्री ने उपस्थित रहिवासियों को आश्वासन दिया कि एक से दो दिन के अंदर इसकी मरम्मति कर बिजली बाधित को पुनः बहाल कर दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *