Advertisement

नगर निगम ने खरीदा शव वाहन, नियंत्री कर्मियों का नंबर जारी

प्रहरी संवाददाता/देवघर (झारखंड)। देवघर नगर निगम प्रशासन (Deoghar Nagar Nigam administration) ने मृतकों को मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए शव वाहन की खरीदारी की है। उक्त जानकारी 19 मई को देवघर निगम प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने दी।
निगम प्रशासक लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की मौत हो रही है। कोविड संक्रमण के कारण पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम लाने में परिजनों को काफी तकलीफ होती है। ऐसे में निजी शव वाहनों संचालकों द्वारा मनमानी राशि वसूली जाती है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय रहिवासियों एवं पीड़ितों को हो रही इस परेशानी के बाद निगम ने इस व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके लिए निगम के सफाई विभाग से जुड़े कर्मियों को दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए नियंत्री कर्मियों का नंबर भी जारी किया गया है। शव वाहन लेने के लिए नगर निगम के अजय पंडित के मोबाइल क्रमांक 9431163593 और सतीश कुमार के मोबाइल क्रमांक 7979783891 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *