भगवान चित्रगुप्त की प्रार्थना कर कोरोना दूर भगाने की प्रार्थना की
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रांस परिवार द्वारा 19 मई को भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विदित हो कि चित्रांस समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का भगवान ब्रह्मा के काया से दिन मंगलवार गंगा सप्तमी के दिन अवतरित हुए थे।
इस अवतरण दिवस को जूम ऐप के माध्यम से बोकारो चित्रांश परिवार (Bokaro chitransh family) के सदस्यों के द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम को भगवान चित्रगुप्त के भजन गाकर मुकुल कुमार वर्मा के द्वारा शुभारंभ किया गया। भजन गीत अमितेश कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्यों द्वारा समिति के उत्थान एवं विकास करने पर जोर दी गई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर जयपुरियार ने इस घड़ी में सभी को सुरक्षित रहने को कहा।संचालन अरुण कुमार सिन्हा ने किया। सभी सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त से इस कोरोना संकट को समाप्त करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम को आराध्य देव के सुमिरन, मंत्र व जयकारा के साथ आरंभ व भजन के साथ सम्पन्न की गई। जिसमें मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, लोहांचल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा एवं रतन लाल, सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा, राजकुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार व सचिव रमन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार आदि ने अपने अपने विचार दिए। इस ऑनलाइन बैठक में सहभागिनी महिला समिति के अध्यक्षा डॉक्टर मीरा सिन्हा एवं महासचिव अर्पिता सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम एवं कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी रजत नाथ, तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के हरि शंकर प्रसाद, अजीत कुमार लाल, रतन कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, रीथी विश्वनाथन, मुन्ना श्रीवास्तव, विजय अम्बष्ठ, योगेश नन्दन प्रसाद, संतोष कटरियार, वरिष्ठ गणमान्य पदाधिकारी विनय कुमार सिन्हा, बी.बी कोचगवें, करगली समिति के महासचिव रवि रंजन सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, मुकुल कुमार वर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, अमितेश सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, एम.सी.श्रीवास्तव, आशीष रंजन(विक्की), विकास कुमार सिन्हा (बिट्टू), विनय शंकर सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, संतोष सिन्हा, विनीत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
सभी उपस्थित सदस्य एवं किसी कारण से लिंक के कारण उपस्थित नहीं होने वाले सभी सदस्य को धन्यवाद रतन लाल ने दिया। सभी सदस्यों को लिंक के द्वारा जोड़ने का काम एवं व्यवस्था संजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
![]()












Leave a Reply