Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

किसानों के धान की बकाया राशि एवं बीज सहित कृषि संसाधन का किया मांग
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा (Bhajpa kishan morcha) के झारखंड प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने बीते 17 मई को पत्रांक 17/21 के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) के नाम ऑनलाइन एक पत्र प्रेषित किया है।
मोर्चा महामंत्री ने प्रदेश के किसानों की आर्थिक दृष्टिकोण से उत्पन्न दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए बीते वर्ष नवंबर महीने में खरीद की गई धान के बकाया राशि की भुगतान नही किये जाने पर चिंता व क्षोभ व्यक्त किया है। पत्र में कहा गया है कि बीते वर्ष से ही पूरे देश सहित कोरोना जैसे महामारी ने झारखंड प्रदेश को भी चपेट में ले लिया है, जिससे आम नागरिकों सहित किसानों की स्थिति हर दृषिकोण से चरमरा सी गई है।
उन्होंने कोरोना महामारी की विभीषिका से निपटने को लेकर राज्य सरकार की प्रयासों की सराहना किया है। साथ हीं किसानों के प्रति राज्य सरकार की उदासीन नीति को उचित नही बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते 22 अप्रैल से मात्र एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की, फिर उसकी मियाद बढ़ा दी गयी जो अबतक जारी है। इससे आम लोगों सहित किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने अपने पत्र के माध्यम से राज्य सरकार से मांग करते हुए यह चेतावनी भी दी है कि प्रदेश के किसानों को उनकी धान खरीदारी की बकाया राशि की अविलंब भुगतान सहित उत्तम धान व अन्य बीज, खाद एवं आवश्यक कृषि संसाधनों को उपलब्ध नही कराती है तो विवश होकर किसान मोर्चा के बैनर तले राज्य व्यापि आंदोलन चलाया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *