Advertisement

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर में राजद की बैठक आयोजित

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। आगामी 23 मार्च को बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में युवा राजद द्वारा प्रस्तावित ‘बिहार विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के संबंध में राजद के जिला कार्यालय समस्तीपुर (Samastipur) कर्पूरी आश्रम परिसर में राजद के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साहनी (Rajendra sahani) ने की।
बैठक में राजद के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साहनी, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम अब्दुल्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचित कुमार मंडल, पर्यावरण प्रकोष्ठ के विधाभुषण यादव, मतस्य जीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन साहनी, चमन यादव जिला कोषाध्यक्ष युवा राजद सुमित यादव, जिला मिडिया प्रभारी प्रभात कुमार सहित दर्जनों राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में पार्टी द्वारा आहुत बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल करने तथा पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *