Advertisement

दीनदयाल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष बनी गायत्री तिवारी

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। हिन्दू महासभा की बोकारो (Bokaro) जिलाध्यक्ष गायत्री तिवारी (Gaytri tiwari) को दीनदयाल फाउंडेशन (Din dyal foundation) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिला नेत्री तिवारी के मनोनयन से क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है।
बोकारो जिला के हद में आईईएल निवासी गायत्री तिवारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सम्मानित संस्था दीनदयाल फाउंडेशन की जिम्मेवारी दी गई है। गायत्री तिवारी वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की बोकारो जिला अध्यक्ष है। मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली तिवारी बचपन से ही झारखंड में रहकर अपनी पढ़ाई लिखाई पूर्ण करने के बाद समाजिक संस्थाओं से जुड़ी रही। बेहतर कार्य करते हुए समाज कल्याण का हमेशा कार्य करती रही। तिवारी की गतिविधियों को देखते हुए दीनदयाल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी झारखंड प्रदेश का दायित्व सौंपा। इस मौके पर तिवारी के सहयोगियों ने उन्हें बेहतर कार्य करने की उन्हें बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *