अब गड्ढों की शिकायत करें वाट्स एप्प पर

मुंबई। बारिश के मौसम में सड़कों पर बनने वाले गड्ढों की शिकायत मनपा के संबंधित अधिकारियों के मोबाइल फोन पर वाट्स एप के जरिए की जा सकेगी। मनपा प्रशासन ने सभी वार्ड के अधिकारियों का वाट्स एप नंबर जारी किया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सड़कों के गड्ढों का फोटो सहित शिकायत दर्ज कराने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हर साल बारिश के मौसम में लोगों को सड़कों पर बनने वाले गड्ढों की मुसीबत झेलनी पड़ती है। उच्च न्यायालय भी सड़कों पर होने वाले गड्ढों को लेकर मनपा प्रशासन को फटकार लगाता रहा है। बारिश के दौरान सड़कों पर बनने वाले गड्ढों की वजह से पीठ की बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है।

मनपा प्रशासन ने इस बार सड़कों की मरम्मत को लेकर विशेष ध्यान दिया है। सड़कों की मरम्मत को लेकर सड़कों को तीन भागों में विभाजित कर मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया था, जिन सड़कों की हालत ज्यादा खराब थी मानसून के पहले प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने का निर्णय लिया गया था।

मनपा ने चौराहों पर लगे पेवर ब्लॉक हटाकर सभी चौराहों का मरम्मत कार्य अस्फाल्ट से करने का निर्णय लिया गया जिससे चौराहों पर गड्ढे न बनें। बारिश में सड़कों पर गड्ढे न बने इसके लिए गड्ढे बनने वाले संभावित 241 किमी रोड का मरम्मत कार्य किया गया है।

तीन चरण में सड़क मरम्मत का काम किया गया जिसमें सबसे ज्यादा खराब 110 सड़कों का मरम्मत कार्य मानसून पूर्व पूरा किया गया, जबकि 248 कम खराब हुई सड़कों का भी मरम्मत करने का ठेका दिया गया जिसमें 80 सड़क मरम्मत कार्य पूरा किया गया है, जबकि 168 का मरम्मत कार्य शुरु है, लेकिन उनका पूरी तरह से काम बारिश बाद पूरा होगा। इसी तरह 415 सड़कों की सीमेंट कंक्रीट अथवा डांबरीकरण किया जाना था जिमें से 323 सड़कों का काम पूरा हो गया है जबकि बकाया 92 सड़कों का काम मानसून बाद पूरा होगा।

मनपा अधिकरियों के वाट्स एप्प नंबर

वार्ड                   मोबाइल नंबर

ए                         8879657698
बी                        8879657724
सी                       8879657704
डी                        8879657694
ई                         8879657712
एफ / उत्तर           8879657717
एफ / दक्षिण        8879657678
जी/ उत्तर              8879657683
जी/ दक्षिण           8879657693
एच/ पूर्व               8879657671
एच/ पश्चिम          8879657633
के/ पूर्व                 8879657651
के/ पश्चिम            8879657649
पी/ दक्षिण            8879657661
पी/ उत्तर                8879657654
आर/ दक्षिण          8879657656
आर/ उत्तर             8879657636
आर/ मध्य            8879657634
एल                        8879657622/ 8879657610
एम/ पूर्व                8879657612
एम/ पश्चिम           8879657608/ 8879657614
एन                        8879657617/ 8879657615
एस                        8879657603/ 8879657605
टी                          8879657609/ 8879657611

 589 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *