एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। इंडियन नेशनल माइंस ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) की नई केंद्रीय कमेटी क गठन के बाद एक नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो कोलियरी में स्वागत समारोह आयोजित की गईं। यहां उपस्थित इनमोसा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डोमन पासवान और संचालन निरंजन सिंह ने किया। स्वागत करने वालो मे इनमोसा बीएंडके एरिया अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित धर्मेंद्र सिंह, अजित सिंह, तारों महतो, सुनील कुमार दुबे, तन्मय डे, सुदीश कुमार, तेज प्रताप, चंचल कुमार, सूरज कुमार प्रसाद, सुरेश मुर्मू, गोविंद मुंडा, अरुण कुमार धुर्वे, महेश रजक आदि शामिल थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। इसके लिए कोल इंडिया की सभी सहायक कपनियों मे कार्यरत सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं और जायज मांगों को प्रबंधन तथा संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।
उन्होने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकजुूटता और सदस्यों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए कमेटी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। साथ ही उन्होने स्पष्ट किया कि संगठन के नाम का इस्तेमाल कर अनुचित गतिविधियों या गुटबाजी को बढावा देने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन की गरिमा, अनुशासन और नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी नई कमेटी की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व मे इनमोसा और अधिक संगठित होकर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा। बैठक में संगठनात्मक एकता, बेहतर समन्वय और सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के रूप में सामने आया। संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के साथ-साथ कोल इंडिया तथा उसकी सभी सहायक कपनियों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अधिकारो और हितों की रक्षा करने पर विशोष जोर दिया गया। सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और कर्मचारियो की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। कहा गया कि संगठन को आगे बढाने के लिए पुराने और नए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ काम करेगी, ताकि सदस्यों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके।
बताया गया कि केंद्रीय कमेटी के 13 पदाधिकारियो के नामों की औपचारिक घोषणा की गई है। जिसमे नवनियुक्त पदाधिकारियों मे केंद्रीय कमेटी में देवेंद्र कुमार पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, विजय कुमार सिह को राष्ट्रीय महासचिव और कपिल देव राम को कोषाध्यक्ष के अलावे अनिल कुमार उपाध्याय, आर बी सिंह और अजीत कुमार सिह को उपाध्यक्ष, समीर चक्रवर्ती को उप – महासचिव, विजय कुमार मौर्य और सुधीर कुमार को संयुक्त सचिव, तनुज कुमार आनंद तथा अवधेश कुमार को संगठन सचिव, शीतल यादव को सहायक सचिव और जगंत कुमार मित्रा को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
![]()













Leave a Reply