प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। जिला उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक जियाडा बोकारो क्षेत्र अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीसीसी/एलएसी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुल 18 मामलों पर विचार-विमर्श कर नियमानुसार निर्णय लिया गया। इनमें 10 मामले लीज होल्ड राइट ट्रांसफर तथा आठ मामले अतिरिक्त आइटम एवं आइटम परिवर्तन से संबंधित थे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के साथ विस्थापितों एवं स्थानीय रहिवासियों को रोजगार में प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बोकारो के छोटे-बड़े उद्योग जिले के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उद्योग स्थानीय युवाओं और विस्थापित परिवारों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करें। बैठक में उद्योगवार उपलब्ध एवं सृजित रोजगार की स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कौशलयुक्त स्थानीय युवाओं को अवसर देने और रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply