रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति के सख्सियत पद्मभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति में स्थापित गुरुजी रात्रि पाठशाला में 5 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रेरित किया।
डीसी अजय नाथ झा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक चेतना और जनसेवा का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर युवा समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उपायुक्त झा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत को जीवन का आधार बनाने तथा नशामुक्त जीवन अपनाकर एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गुरुजी रात्रि पाठशाला आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रही है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता के 11 सफल प्रतिभागियों को डीसी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि पद्मभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन और नशामुक्त जीवन अपनाना चाहिए। यही एक सशक्त, जागरूक और विकसित समाज के निर्माण का सबसे प्रभावी मार्ग है।
![]()













Leave a Reply