Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीसी ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 5 अगस्त को जिला स्वास्थ्य समिति एवं डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, 108 एम्बुलेंस सेवा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ ए.बी. प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं की ब्रांडिंग, साइनेज और सूचना पट्ट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में एएनसी जांच, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एम्बुलेंस की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन, उपकरणों की उपलब्धता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *