Advertisement

अंगवाली में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल द्वारा आयोजित शिविर में सौ ग्रामीणों का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय अस्पताल द्वारा पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 5 अगस्त को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर में एक सौ महिला, पुरुष ग्रामीणों ने अपना ईलाज कराया।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय अस्पताल ढोरी की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वपना रानी ने उपस्थित सभी ग्रामीण मरीजों का ईलाज क्रमवार किया। वहीं वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने दवा वितरण किया। यहां उपस्थित भीड़ देखकर सीसीएल के मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *