Advertisement

अंगवाली स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो एएनएम, दक्षिणी में सीएचओ चला रही ओपीडी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय के निकट संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र में बिना चिकित्सक के दो एएनएम कुमारी बबीता एवं विलचंद खलको ओपीडी चला रही है।

यूं तो एक सीएचओ है, जो अंगवाली दक्षिणी के गाभरमोचरो स्थित नए स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ, एक एएनएम प्रतिभा कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मी कार्यरत हैं। प्रहरी संवाददाता ने एक अगस्त को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। बता दें कि, पूर्व में अंगवाली उत्तरी स्थित एक ही स्वास्थ्य उपकेंद्र में दोनों पंचायतों के रहिवासियों की स्वास्थ्य सेवा होती रही है। अब दो भागों में यह सेवा विभक्त होने से सुचारु रूप से ग्रामीणों को सेवा उपलब्ध नहीं मिल पा रही है।

मालूम हो कि, अंगवाली उत्तरी पंचायत आबादी बहुल क्षेत्र रहा है। इस लिहाज से यहां चहल-पहल खूब रहती थी। क्षेत्र के ग्रामीणों की सुने तो, बीते वर्ष 2018 से 2020 तक सीएचसी के तत्कालीन प्रभारी चिकित्सक डॉ अलबेल केरकेट्टा यहां स्वयं आकर ओपीडी में साप्ताहिक सेवा दिया करते थे। उसी भांति वर्तमान दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों में क्रमवार बांटकर सेवा देने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *