Advertisement

प्रेमचंद की कृति भारतीय समाज का आईना-भुनेश्वर केवट

केवट टोला में भाकपा माले द्वारा मुंशी प्रेमचंद व् मणि देवी की याद में परिचर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाकपा माले द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के केवट टोला चलकरी में हिंदी साहित्य के प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद और महिला नेत्री सह झारखंड आंदोलनकारी मणि देवी की याद में एक परिचर्चा बीते 31 जुलाई की देर रात आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार मुंशी प्रेमचंद की जयंती और महिला नेत्री मणि देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम उपरोक्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उपरोक्त के जीवन संघर्ष और रचना पर परिचर्चा करते हुए माले राज्य स्थायी कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि प्रेमचंद की रचना काल्पनिक और यथास्थितिवादी नहीं बल्कि जन विक्षोभ और प्रतिरोध की अभिव्यक्ति है।

ग्रामीण समाज में जमींदारी, सामंती शोषण और कर्मकाण्डों के माध्यम से मोक्ष की आड़ में गरीबों के शोषण को अपनी लेखनी में बेहतरीन तरीके से अभिव्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कृति भारतीय समाज का आईना है।
भाकपा माले बोकारो जिला कमिटी सदस्य राज केवट ने कहा कि जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में आईपीएफ के नेतृत्व बढ़े महिला आंदोलन की मजबूत स्तम्भ थी मणि देवी।

झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। एक नहीं दर्जनों बार पुलिस दमन के खिलाफ सीधे आंदोलन का नेतृत्व उन्होंने किया था। मौके पर आगामी 10 अगस्त को मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जेल भरो आंदोलन में शामिल होने की अपील की गयी। परिचर्चा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चुनीलाल केवट, रूपलाल केवट, राजेश केवट भूषण केवट, नारायण केवट, मकसूद आलम, जियारत हुसैन, अशोक महली, टेकलाल केवट, गुजर सिंह, जीतन केवट, संजय केवट, रंजीत केवट आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *