Advertisement

सीटू ने सीसीएल स्वांग के परियोजना पदाधिकारी को सौंपा 19 सूत्री मांग पत्र

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। सीटू से संबद्ध एनसीओईए ने एक अगस्त को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग के परियोजना पदाधिकारी को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र वेलफेयर बोर्ड सदस्य पी. के. विश्वास के नेतृत्व में सौपा गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना में कार्यरत कोयला मजदूरों से संबंधित 19 सूत्री मांग पत्र एनसीओईए (सीटू) के स्वांग गोविंदपुर फेज-2 शाखा के बैनर तले सौंपा गया। मांग पत्र यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास के नेतृत्व में परियोजना पदाधिकारी के निजी सहायक (पीए) आनंद कुमार मिश्रा को उनके कार्यालय में सौंपा गया।

मौके पर सीटू नेता विश्वास ने कहा कि कोयला मजदूर ईमानदारी से उत्पादन कार्य में योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद कोलियरी के अंदर व्याप्त समस्याओं को लेकर मजदूरों में भारी रोष है। कहा कि यूनियन की ओर से मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा जा रहा है। यदि समय रहते प्रबंधन द्वारा इसे पूरा करने हेतु सकारात्मक पहल नहीं की गई तो यूनियन बाध्य होकर संघर्ष पर जाएगी।

यूनियन के स्वांग वाशरी शाखा सचिव सह सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि आज कोयला उद्योग में 12वें वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई का गठन एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर कोयला मजदूर लगातार अपनी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीटू हमेशा संघर्षरत कोयला मजदूरों के साथ खड़ी है। स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 शाखा सचिव गौतम राम ने कहा कि बकाया संडे और पीएचडी राशि का भुगतान कोयला मजदूरों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कार्यस्थल पर सुविधाओं का अभाव होना चिंता का विषय है। इसलिए यूनियन की तरफ से यह मांग पत्र सौंपा जा रहा है।

मौके पर यूनियन के राजकुमार मल्लाह, राजू चौधरी, बंगाली पासवान, लगनु मुंडा, कैलाश ठाकुर, प्रदीप पासवान, देव श्याम पासवान, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद नजीबुल, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, कुलदीप महतो, संजय कुमार, सूरज कुमार, अश्विनी कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *