Advertisement

प्रगति की राह पर गोमिया का बांध पंचायत, मुखिया ने की जलमीनार का उद्घाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जन समस्याओं यथा जल संकट से लगातार जूझ रहे बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड का बांध पंचायत ने मुखिया के प्रयास से प्रगति के मार्ग पर अपना कदम बढ़ाना शुरु कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एक अगस्त को बांध पंचायत के बांध बस्ती कमल टोला पारटांड़ में सोलर आधारित जलमीनार का उद्घाटन पंचायत की मुखिया मुरली देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुखिया धनंजय गोप, संजय यादव, सुरेश यादव, दशरथ यादव, सुमित यादव, किरण देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, उषा देवी, रेखा देवी, रीता देवी, संगीता देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, मलवा देवी, अनिता देवी, संजू देवी, बीणा देवी सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बीते 31 जुलाई को बांध पंचायत के ग्राम महली बांध कथारा 2 नंबर शिव मंदिर के सामने पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया मुरली देवी द्वारा किया गया। शिलान्यास के अवसर पर श्रमिक नेता मथुरा सिंह यादव, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, रहिवासी दिनेश यादव, उमेश यादव, मिथिलेश रजवार, संजय रजवार, लाल यादव, मनोज यादव, रामलाल रजवार, राज कुमार यादव, दीपचंद यादव, पप्पू रवानी, पूनम देवी सहित अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *