Advertisement

कथारा चार नंबर मंदिर समिति भव्य तरीके से मनाएगी सावन महोत्सव

मंदिर समिति सचिव ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, बनी तैयारियों को लेकर रूपरेखा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पवित्र श्रावण मास को लेकर बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर मंदिर समिति ने इस बार सावन महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर एक अगस्त को समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह तथा संचालन कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने की।

इस अवसर पर मंदिर समिति सचिव सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महोत्सव को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा, लेकिन इस बार इसका स्वरूप और भी भव्य होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे सावन माह मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। शिवभक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कहा गया कि प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूरे सावन माह शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और विशेष पूजा का क्रम जारी रहेगा।

सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा की सावन महोत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। समिति का प्रयास है कि इस बार महोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु आएं और उन्हें आध्यात्मिक शांति के साथ बेहतर सुविधा भी मिले। इसके लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने समिति सदस्यों से अपील की कि वे तन-मन-धन से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

बैठक में उपरोक्त के आलावा मंदिर समिति के विजय यादव, देवाशीष आश, सूर्यकान्त त्रिपाठी, वेदव्यास चौबे, संतोष सिन्हा, गणेश महतो, भरत प्रसाद मेहता, भीकम कुमार, बिजय कुमार यादव, बिजय चौहान, कृष्ण कुमार, अर्जुन करमाली, पुजारी विजय पांडेय सहित दर्जनों पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ हीं समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे श्रावण माह में अधिक से अधिक संख्या में कथारा चार नंबर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *