एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सीसीएल द्वारा एक अगस्त को राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित क्रीड़ांगन में संविदा कर्मियों के लिए एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
मैच का औपचारिक उद्घाटन सीसीएल के प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, विलफ्रेड माणिक लकड़ा, आशीष सिरिल कच्छप तथा मारियो तनुज एक्का द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह मुकाबला सीसीएल के अस्पताल संविदा कर्मियों एवं कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीमों के बीच खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, परंतु कोई भी गोल न हो पाने के कारण मैच ड्रॉ रहा। अंततः परिणाम के लिए खेल प्रबंधन द्वारा पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-1 के अंतर से शानदार जीत हासिल की।
समारोह के समापन अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने विजेता तथा उप विजेता टीम सहित बेहतर खेल प्रदर्शन करनेवाले मैन ऑफ द मैच से सम्मानित खिलाड़ी विकास मिर्धा को पुरस्कृत कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सीसीएल प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ संविदा कर्मियों के मध्य शारीरिक सक्रियता, आपसी सहयोग और सामूहिक कार्यशैली को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
![]()













Leave a Reply