एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की नई समिति की बैठक 22 जुलाई को बोकारो जिला के हद में एकेकेओसीपी खासमहल के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह, बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सफरुद्दीन एवं क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार ओझा उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में एकेकेओसीपी के परियोजना पदाधिकारी सुमेधानंद एवं खान प्रबंधक संजय सिंह से संगठन की नई समिति का परिचय कराया गया। मौके पर रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनका संगठन प्रबंधकीय कार्यों में हमेशा प्रबंधन को मदद करता है एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती है कि मजदूरों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक समाधान करें। कहा कि इस बरसात के मौसम में बिजली एवं पीने का साफ पानी की समस्या है, इसको प्रबंधन जल्द से जल्द सुधार करे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सफरुद्दीन एवं क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार सिंह ने आए दिन सड़क जाम की समस्या को उठाते हुए कहा कि मुख्य सड़क पर दोनों तरफ से ट्रक खड़ा रहता है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों तथा परियोजना के कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसे प्रबंधन जल्द ठीक कराए। परियोजना पदाधिकारी ने समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही।
बैठक में उपरोक्त के अलावा यूनियन के खासमहल शाखा सचिव जानकी महतो, शाखा अध्यक्ष मोहम्मद सरवर अंसारी, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, अशोक कुमार ओझा, अनिल सिंह, राजीव सिंह, मनोज सिंह, मोहम्मद नजीर, सुंदर पासवान, गणेश साव, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव अरविंद शर्मा, शाखा अध्यक्ष शिव प्रसाद, गणेश साव, श्रीपदो, अजय मंडल, किशुन मित्रा व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply