अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 22 जुलाई को संयुक्त रूप से राज्य के सभी जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में अत्याधुनिक डायलिसिस और जांच सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त के बाद किसी भी सदर अस्पताल से मरीजों को बाहर रेफर नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अस्पतालों में अब ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है कि सभी आवश्यक उपचार वहीं संभव हो सकेंगे।
राज्य सरकार की इस पहल से स्थानीय रहिवासियों में काफी उत्साह है और उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ ने फीता काटकर सुविधाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी पूनम देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव मुनमुन, अस्पताल प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, सुनील दुबे, अनुमंडल रोगी कल्याण समिति की सदस्या राणाविमल सिंह, अजय पासवान, कंचन देवी, भगवान दास, संतोष कुमार सहित अस्पताल के अन्य कर्मी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply