रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एनएएसी से बी++ ग्रेड प्राप्त बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के कांड्रा स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज़ (जीजीईएस) टेक्निकल कैंपस के दो विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक कुमार बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जिन्हें सात लाख वार्षिक पैकेज मिला है, जबकि जोया फातमा बीसीए की छात्रा हैं, जिन्हें चार दशमलव पांच लाख वार्षिक सीटीसी पर नियुक्ति मिली है।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान के प्रेसिडेंट तरसेम सिंह, सचिव एस.पी. सिंह एवं निदेशक डॉ प्रियादर्शी जरुहार ने साधुवाद दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और सशक्त प्लेसमेंट व्यवस्था का परिणाम है। इस दौरान प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. सलीम अहमद की भूमिका सराहनीय रही।
जीजीईएस संस्थान परिवार ने भविष्य में भी ऐसे ही बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है और कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम लगातार रोशन करते रहेंगे। साथ हीं क्षेत्र को भी गौरवान्वित करेंगे तथा आगे बढ़ेंगे।
![]()













Leave a Reply