रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 22 जुलाई को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया।प्रतिनिधियों ने बीएसएल के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कराने का अनुरोध किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं, विशेषकर सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की जरूरत पर जोर दिया।
बैठक में उपायुक्त ने सभी औद्योगिक संगठनों को बीएसएल के साथ प्रस्तावित पीएलसी बैठक के लिए अपना एजेंडा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रदूषण की स्थिति, रोजगार के अवसर, यातायात प्रबंधन, बंद औद्योगिक इकाइयों की वर्तमान स्थिति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर 15 दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन देने को कहा, ताकि समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
आयोजित बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, क्षेत्रीय उप निदेशक मनोज कुमार सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply