Advertisement

बोकारो के सेक्टर-4 थाना में किरायेदार सत्यापन, सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोकारो के सेक्टर-4 थाना पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन कर रही है और उनसे संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

पुलिस प्रशासन ने जनहित में सभी मकान मालिकों से अपील की है कि जिनके यहां किरायेदार रह रहे हैं, वे स्वयं थाना पहुंचकर उनका सत्यापन अवश्य कराएं। यह न केवल उनकी अपनी सुरक्षा बल्कि आसपास के रहिवासियों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। पुलिस ने आमजनों से विशेष अनुरोध किया है कि यदि किसी को अपने आसपास किसी संदिग्ध किरायेदार के रहने की जानकारी मिले या उसकी गतिविधियां असामान्य लगें, तो तुरंत सेक्टर-4 थाना के मोबाइल क्रमांक-9431706428 पर सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि रहिवासियों की सतर्कता ही क्षेत्र की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *