Advertisement

बोकारो के जैनामोड़ में आदिवासी विकास मंच की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित बिरसा सामुदायिक भवन में बीते 21 जुलाई को आदिवासी विकास मंच की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अमित सोरेन ने की।

जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सभी संगठन के सभी पदाधिकारी ससमय उपस्थित रहेंगे। जहां इस अवसर पर मांझी हड़ाम, पंचायत कर जनप्रतिनिधियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

वहीं बैठक में सर्वसम्मति से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जैनमोड़ के बांधडीह से तिलका मांझी चौक तक शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। वही अध्यक्ष ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और अस्मिता का प्रतीक है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में मंच निर्माण, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य-लोकगीत, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अलग-अलग उप समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का संचालन अजय किस्कू ने किया। मौके पर अजीत कुमार मुर्मू, रंजित मुर्मू, बिहारी सोरेन, तुलसी मरांडी, विदेश्वर मांझी, राजेश मुर्मू, लालचंद सोरेन, संजय कुमार बेसरा, किशन हेम्ब्रम, रामधन किस्कू, संजय प्रकाश सोरेन, संजय मुर्मू, सूरज देव हांसदा, सोहराय हांसदा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *