प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर 22 जुलाई को विधिक माप विज्ञान केंद्र बेरमो की ओर से पेटरवार प्रखंड के हद में बुंडू पंचायत के गागी हाट में माप- तौल यंत्रों के सत्यापन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त शिविर का संचालन विभागीय निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न दुकानदारों के माप-तौल यंत्रों की जांच कर उनका सत्यापन किया गया तथा मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। इससे दुकानदारों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
इससे पूर्व विधिक माप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने गागी हाट स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को माप-तौल संबंधी नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कानूनी प्रावधानों के अनुपालन के लिए माप-तौल यंत्रों का समय- समय पर सत्यापन एवं नवीकरण कराना आवश्यक है।
![]()













Leave a Reply