Advertisement

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता के लिए डीएवी तेनुघाट की टीम रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में अपने अप्रतिम योगदान के साथ-साथ बच्चों के सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त करने हेतु खेल-कूद भी भूमिका को ध्यान में रखते हुए डीएवी शिक्षण-संस्थान प्रत्येक वर्ष समय-समय पर विभिन्न स्तर पर तरह-तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। जिसमें छात्र-छात्रा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

बोकारो जिला के हद में डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 21 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि कलस्टर लेवेल खेल प्रतियोगिता का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है, जिसमें कथारा जोन में शामिल सात विद्यालय के प्रतिभागी विभिन्न खेलों में शामिल होंगे।

डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का आयोजन

गौरतलब है इस बार भी डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट को योग प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिला है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 61 प्रतिभागी अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में शामिल होंगे, इसमें भी उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम मो. फहीम किरमानी होंगे। वहीं दूसरी तरफ़ विद्यालय से 36 प्रतिभागियों की टीम कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, जूडो-कराटे जैसे खेलों में सम्मिलित होने के लिए शिक्षक प्रभात कुमार, शुभम प्रसाद, अमित कुमार एवं सूरज कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से 21 जुलाई को सायं पाँच बजे रवाना हुई। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को इस खेल प्रतियोगिता में खेल को खेल भावना से खेलने की सलाह देते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी।

इस अवसर पर हलधर महतो, सिद्धार्थ डे, योगेन्द्र प्रताप, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, काजल कुमारी, राजीव चौबे, संदीप कुमार यादव एवं सूरज कुमार (खेल-शिक्षक) सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *