एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक (जीएम) सेफ्टी विनोद कुमार ने 17 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के विभिन्न यूनिटों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह, विभागाध्यक्ष (सेफ्टी) राजकुमार वर्णवाल, मुख्यालय के रोहित कुमार भी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार जीएम सेफ्टी ने सर्वप्रथम कथारा के असनापानी स्थित माइंस रेसक्यू स्टेशन का दौरा कर यहां के अधिकारी अमरेश प्रसाद व सेफ्टी सदस्यों यथा महेश प्रसाद आदि से पूरे संसाधनों की जानकारी ली। साथ हीं उन्होंने कई निर्देश दी। इसके बाद वे जारंगडीह कोलियरी परियोजना पहुंचे। यहां परियोजना पदाधिकारी पीके सेन गुप्ता, खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव व सेफ्टी प्रबंधक संतोष कुमार से पूरे खदान के सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। वही कोलियरी के व्यू प्वाईंट जाकर पूरी परिस्थिति का अवलोकन किया।
इसके बाद जीएम सेफ्टी कथारा कोलियरी परियोजना पहुंचे। जहां पीओ रंजीत कुमार, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, सेफ्टी प्रबंधक अनीश दिवाकर से खदानों में सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। साथ हीं यहां भी उन्होंने कई निर्देश दिया। यहां से जीएम सेफ्टी कुमार गोविंदपुर परियोजना के मोंटीको नाला पहुंचे। यहां स्वांग-गोविंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी, कोलियरी प्रबंधक मनोज कुमार, सेफ्टी प्रबंधक आलोक कुमार से विस्तृत बातचीत कर परिस्थितियों से अवगत हुए। इस दौरान कथारा महाप्रबंधक विभिन्न जरूरत की चीजों को नोट कर संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि, कुछ दिन पूर्व कथारा क्षेत्र के श्रमिक नेता विजय कुमार सिंह ने सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह से मुलाक़ात कर क्षेत्र की पानी, बिजली, सड़क, आरआर शॉप, सेफ्टी के मद्देनज़र माइंस रेसक्यू वैन, फायर फाइटिंग वाहन और कोयला चोरी से संबंधित मामले को रखने का कार्य किया था। मामले में सज्ञान लेते हुए पानी व सड़क के मामले को लेकर मुख्यालय के महाप्रबंधक (असैनिक) राजेश मोहन, वरीय प्रबंधक असैनिक देवाशीष बासा और आरआर शॉप मामले को लेकर महाप्रबंधक (एक्सवेशन) प्रवीण कुमार ने निरीक्षण किया था। वहीं 17 जुलाई को सेफ्टी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यालय की टीम कथारा पहुंची थी। इस दौरान श्रमिक नेता सिंह भी शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply