आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करें अन्यथा एसपी कार्यालय के समक्ष आंदोलन-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा 29 जून को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण मजदूरों, सीमांत किसानों एवं गरीब परिवारों के बीच संगठन की सदस्यता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान बनाये गये नये सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण गरीबों के वास-आवास, जमीन, जीविका और सम्मान पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी, ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, भूमिहीनों को वास भूमि, वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, जीविका एवं माइक्रो फाइनेंस के कर्ज की माफी तथा सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने ताजपुर थाना क्षेत्र तथा महिला थाना में अंकित कांडो के आरोपियों की सिघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि हत्याकांडो के आरोपियों की सिघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर जल्द हीं एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में पंचायत से लेकर सत्ता के शीर्ष तक व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया-पुलिस गठजोड़ और सांप्रदायिक-सामंती ताकतों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया। साथ ही एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम जोड़ने, राशन, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह एवं राजदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की गारंटी, काम पाने के अधिकार तथा वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक करने की मांग को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने और जनहित के संघर्षों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर मोतीलाल सिंह, जीतेंद्र कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply