रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल के आवास पर 28 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिला के हद में कसमार, जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे रहिवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे रखे।
जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राशन, पेंशन, आवास, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से पूर्व निपटा सदस्य को अवगत कराया। पूर्व जिप सदस्य जायसवाल ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। आम जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने आमजनों से अपनी समस्याएं बेझिझक रखने की अपील करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply