Advertisement

प्रखंड कृषि विभाग ने अंगवाली में लगाए शिविर, कृषकों को उन्नत कृषि-कार्य के बताए गुर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में 28 जून को कृषि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी कृषि पदाधिकारी काशीनाथ रजवार, बीटीएम नवीन कुमार, एटीएम कुलदीप कुमार आदि ने कृषकों को उन्नत कृषि-कार्य के गुर बताए।

जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी देवब्रत जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सर्वप्रथम धरती आबा वीर विरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने क्रमवार पुष्प अर्पित किए। मौके पर हरित क्रांति के जनक देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भी याद किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रजवार सहित उपरोक्त तीनों कृषि अधिकारियों ने उपस्थित कृषकों को खेती पर जोर देते हुए उन्नत खेती व अधिक उपज की कई गुर बताए। आयोजन में यहां के विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट का योगदान रहा।

शिविर में उपरोक्त के अलावा सुरेश रविदास, नरेश कपरदार, मनोज महतो, शिवकुमार रविदास, किसान दामोदर मिश्रा, मनोज नायक, नकुल महतो, जुगल रजवार, झरिलाल महतो, प्रसादी रजवार, छोटन नायक, मो. यासीन, राजेंद्र महतो, मुकुंद रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *