Advertisement

सड़क हादसे में बोकारो के मजदूर की मौत, परिवार ने लगाई शव वापसी की गुहार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। परिवार की खुशहाली को लेकर देश के दूसरे राज्यों व् विदेश गये झारखंड के प्रवासी मजदूरो के मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस क्रम में एक और प्रवासी मजदूर की मौत की सूचना है।

बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी रहिवासी स्वर्गीय सुखदेव महतो के 41 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र महतो की सड़क हादसे में सऊदी में बीते 25 जून की रात को मौत हो गयी। सत्येंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव वाले भी मौत की सूचना पाकर शोक में हैं।

बताया जाता है कि सत्येंद्र 26 नवंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए निकाला था। हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टेब्लिसमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। वह अपने पीछे 21 वर्षिया पुत्री प्रीति कुमारी, पुत्र अरविंद कुमार और 13 वर्षीय मंगेश कुमार को छोड़ गया है।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए परिवार का हिम्मत बंधायी। मौके पर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। रोजी- रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके के प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत और फंसने की खबरें आ रही है। कहा कि प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले से है। ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों के पलायन को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *