Advertisement

मंडपवारी चौक स्थित ट्रांसफार्मर जलने से सौ परिवारों की बढ़ी बिजली संकट

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सार्वजनिक मंडपवारी चौक अंगवाली स्थित 200 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक बीते 24 जून को जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से चौक से जोरियाधार तक सौ से अधिक उपभोक्ताओं को परिवार सहित इस भीषण गर्मी व अंधेरे में रहने को विवश होना पर रहा है।

जानकारी के अनुसार अंगवाली गांव के विभिन्न मुहल्ले में दस विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। सभी दुरुस्त हालत में है। केवल एक ही वर्तमान में जल गया है। उत्साही ग्रामीणों ने कई ऑपरेटरों से दिखाया पर, काफी प्रयास से नहीं बन पाया। इसके बाद 26 जून को तीसरे दिन को भी प्रयास किया गया पर सब नाकाम। अब नए 200 केवीए का ट्रांसफर लगाए बिना समस्या हल नहीं हो सकता। इसमें कितना समय लगेगा कहना मुश्किल है। ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से इस मुहल्ले के रहिवासी भीषण गर्मी में व अंधेरे में रहने को विवश है।

बताया जाता है कि इसकी जानकारी ग्रामीणों की ओर से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के कार्यालय सचिव अभय ठाकुर, जैनामोड़ व् जरीडीह के विधायक प्रतिनिधि बिनोद महतो को देकर समस्या का हल निकालने की मांग की है। इधर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता भी मुखिया के साथ गोलबंद होकर प्रयासरत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *