Advertisement

बेरमो प्रखंड कार्यालय में बीएलए 2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में बीते 24 जून को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलए 2 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बेरमो संजीत कुमार सिंह और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सभी उपस्थित बीएलए 2 को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और कार्य करने के तौर-तरीके समझाए।

कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की समय-सीमा निर्धारित की गई है तथा बीएलओ को कार्ययोजना से अवगत कराया गया, जिसके अनुसार प्रशिक्षण एवं मुद्रण 20 से 29 जून तक, बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण 30 जून से 29 जुलाई तक, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 29 जुलाई तक, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त, दावा एवं आपत्ति अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक, दावा/आपत्तियों का निपटान 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। बैठक मे बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, चंद्र प्रकाश सिंह, सुषमा कुमारी, अभिषेक कुमार, उमेश कुमार महतो सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *