एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में आफिसर्स क्लब करगली में 25 जून को सीसीएल बीएंडके क्षेत्र हाई पावर कमेटी (एचपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य रूप से ठेका श्रमिकों के वेतन, सुविधाओं, आउटसोर्सिंग कंपनियों की कार्य प्रणाली और विस्थापितों के मुद्दों के समाधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा को लेकर की गयी।
बैठक में कोल इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मजदूरों को न्यूनतम वेतन और उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच वार्ता हुई। हाई पावर कमेटी की अनुशंसा के अनुसार असंगठित और ठेका मजदूरों को उचित वेतन और राष्ट्रीय अवकाश का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मजदूर यूनियनों द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनियों और सीसीएल प्रबंधन पर हाई पावर कमेटी के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
बैठक मे क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष माइनिंग के. एस. गैवाल, सीसीएल मुख्यालय से आये चीफ मैनेजर (एचआर) अंतनु चौधरी व मुख्य प्रबंधक रूबी रंजन, कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा, एकेकेओसीपी पीओ सुमेधानंदन, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) विनय रंजन टुडु, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, क्षेत्रीय सेफ्टी अधिकारी भविष्य भारती, प्रबंधक (एचआर) पीएन सिंह, कारो के मैनेजर (एचआर) रवि प्रकाश यादव, एकेकेओसीपी मैनेजर रमेश कुमार, सेफ्टी आफिसर संजय सिंह, सीटू के बिजय भोई, सीएमयू के पंकज कुमार जयसवाल, एटक से नरेश मंडल, सीसीएल सीकेएस के राम निहोरा सिंह व दिलीप मारिक सहित नामित कुमार जैन, नवल तिवारी, रवि कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply