Advertisement

बरई पलामू में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, पेक नारायणपुर थाना में शिकायत दर्ज

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायण थाना क्षेत्र के बरई पलामू रहिवासी बुजुर्ग महिला पतिया देवी ने पड़ोस में रहने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ अनावश्यक गाली गलौज करने व मारपीट कर पांच हजार रुपया एवं सोने का चैन छीन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने पेक नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बीते 24 जून की रात्रि लगभग नौ बजे वह बगल के असनाटाड़ गांव दीपू साव के घर गयी थी। वापस अपने घर आने के दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाले सुनील साव, रमेश साव, राजेश साव, चेतलाल साव, धनेश्वर साव आदि मुझे भद्दी भद्दी गाली देने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त सभी ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान मेरे घर में रखे 5 हजार रुपया नगदी सहित गर्दन में पहने सोने का चैन भी छीन लिया।

पीड़िता के अनुसार हो-हल्ला सुन कर उसके घर से परिवार जन आ गए और मुझे बचाया। जाते जाते आरोपियों ने घर के सभी सदस्यों को जान से मरवा देने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 25 जून को कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जबकि आरोपियों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *