Advertisement

नशा मुक्ति को लेकर केबी कॉलेज बेरमो में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम और जनजागरुकता को बढ़ावा देने को लेकर बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो द्वारा 16 जून को नशा मुक्त समाज की ओर विशेष हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी।

जानकारी के अनुसार केबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई एवं निषिद्ध मादक पदार्थ सेल के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता और कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मादक पदार्थ दुरूपयोग सेल डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज कैंपस में नशा मुक्त समाज हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, एनएसएस स्वयं सेवक, छात्र-छात्रा कॉलेज कैंपस को नशा मुक्त बनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मुक्त समाज निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान एक सशक्त व प्रभावी कदम है। यह आमजनों को जागरूक करने और उन्हें नशा मुक्ति के संकल्प से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है। प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य आसपास के रहिवासियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि नशा तो है अभिशाप, इससे बचे रहें हम और आप। नशे पर वार, स्वस्थ समाज की पुकार। जीवन को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं। हमारा संकल्प है नशा मुक्त समाज। मौके पर शिक्षकेतर कर्मचारी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, हरीश नाग, एस कुजूर आदि ने भी कहा कि आइए हम सभी मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बने। नशे को ना कहें, एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल कॉलेज परिसर के निर्माण में योगदान दें।

कैंपस नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान में प्राचार्य, प्रो इंचार्ज, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, डॉ साजन भारती, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ अरुण रंजन, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ सुशांत बैरा, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार राय, काजल कुमारी, बालेश्वर यादव, संजय, भगन घासी, आशा, सुसारी देवी, बालेश्वर यादव, विश्वशर पासवान आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों, एनएसएस स्वयं सेवकों सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी आदि की सराहनीय योगदान रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *