Advertisement

सोनपुर रेल मंडल का टिकट जांच अभियान में 15 जून तक ₹2.49 करोड़ की आय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में विगत एक जून से 15 जून तक चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 36,963 मामलों का निपटारा किया गया। मामले में ₹ 2,49,88,635/- का राजस्व अर्जित किया जा सका है।

सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में सोनपुर रेल मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर टिकट जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। रेल मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेलवे कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह अभियान निरंतर सफलतापूर्वक चल रहा है।

अभियान के अंतर्गत रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों तथा संवेदनशील रेल खंडों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं अन्य वाणिज्यिक अनियमितताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सोनपुर रेल मंडल द्वारा कुल 1,89,179 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹12,09,24,120/- का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ाने तथा राजस्व संरक्षण की दिशा में सोनपुर रेल मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोनपुर रेल मंडल प्रबंधन द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *