Advertisement

बगदा में आयोजित श्रीशिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा में आयोजित श्रीशिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में 7 मई को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। महायज्ञ जैसे आयोजन समाज में भाईचारा और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्रीशिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *