प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में धनसार थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार वह अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपी लवकुश यादव दीवार फांदकर अंदर घुसा आया और उसके साथ जबदस्ती की। शोर मचाने पर जब तक आसपास के रहिवासी वहां इकट्ठा होते, आरोपी मौके से भाग निकला।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के रहिवाई उग्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बताया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply